सीएमओ ने रुधौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण--
आलोक बरनवाल- रुधौली बस्ती INewsUP विकासखंड रुधौली के मुंगरहा, बिजलपुर, दयानगर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरपी मिश्रा द्वारा औचक निरीक्षण जहां पर स्थानीय लोगों से पूछने पर पता चला कि अभी कुछ समय पहले डॉक्टर लोग गए हैं। शासनादेश के नियमानुसार सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 10 बजे से 4 बजे तक खोलने का आदेश है ऐसे में स्वास्थ्य मेला का भी आयोजन भी हुआ था। लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट के ना मिलने से नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने व बिना किसी सूचना के अस्पताल बंद करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर पी मिश्रा से वार्ता की गई तो पता चला कि बिना किसी सूचना के जिले के अन्य अधिकारी एसीएमओ डॉ विनोद, तथा डॉक्टर अतुल शर्मा सहित अन्य लोगों द्वारा निरीक्षण किया गया और अपने लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि प्रतिदिन डॉक्टर और फार्मासिस्ट की लापरवाही देखने को मिलती है जिससे मरीज आए दिन परेशान होते हैं। और झोलाछाप डॉक्टर से मजबूरन इलाज कराते हैं। मुंगरहा में तैनात डॉक्टर कभी कभार आते हैं जबकि तैनात फार्मासिस्ट प्रायः 11बजे दिन में आते हैं और अक्सर 1 बजे तक विभिन्न कारणों से चले जाने का बहाना करते हैं। वार्ड बॉय के सहारे मरीजों का इलाज किया जाता है।
What's Your Reaction?

