चारपाई की पटिया से हमले में हुई युवक की मौत, तीन पर आरोप

Aug 24, 2026 - 16:44
 0  48
चारपाई की पटिया से हमले में हुई युवक की मौत, तीन  पर आरोप

संदीप चौरसिया INewsUP

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के महसो पूरब टोला में रविवार की देर रात हुए मारपीट में घायल मनीष कुमार पांडे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान मनीष के सिर पर चारपाई की पटिया से वार किया गया , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही मनीष पांडे की मौत हो गई। परिजनों ने रोशन पांडे, अमरीश पांडे और छोटू पांडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि विवाद के दौरान चारपाई की पटिया से मनीष के सिर पर हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। क्षेत्राधिकारी रुधौली मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चार थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात की गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना से जुड़े लोगों के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मारपीट किन कारणों से हुई और किन परिस्थितियों में मनीष की मौत हुई, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow