एएसपी ने दिया घुमावदार आदेश, जिसके खिलाफ शिकायत उसी को मिली जांच
"निष्पक्षता,सतर्कता,शांति,कानून व्यवस्था बनी रहे, नियमानुसार निष्पक्षता से" इसे क्या समझे थानेदार को सुझाव या कार्यवाही का आदेश
अश्वनी कसौधन INewsUP बस्ती । न्याय की उम्मीद में एसपी कार्यालय पहुंचे एक पीड़ित को उच्चाधिकारियों के स्तर से भी केवल निराशा हाथ लगी है । अफसर ने ऐसा घुमावदार आदेश दिया है जिसकी जांच फिर उसी थाने को दे दिया गया जिसपर तहरीर बदलवाने और सुलह का दबाव बनाने का आरोप है । थाना लालगंज क्षेत्र के देवकली गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने अपर पुलिस अधीक्षक को एसपी को संबोधित प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़ित का आरोप है कि एएसपी ने प्रकरण में सीधी जांच या कार्रवाई का आदेश देने के बजाय प्रार्थना पत्र पर ही घुमावदार टिप्पणी लिख दी, उन्होंने ने पत्र में लिखा कि "निष्पक्षता, सतर्कता, कानून व्यवस्था बनी रहे, नियमानुसार निष्पक्षता से" इलेक्ट्रॉनिक उपागमों का प्रयोग करें । इस आदेश के बाद पत्र को फिर से जांच और आख्या के लिए उसी थाना लालगंज को भेज दिया गया, जिसकी कार्यशैली पर ही पीड़ित ने सवाल उठाए थे। जानकारी के मुताबिक देवकली गांव में जन्माष्टमी पर्व पर भंडारे के लिए चंदा एकत्र किया गया था । आरोप है कि पीड़ित सुरेंद्र ने भी चंदा दिया लेकिन उसका पैसा वापस कर दिया गया था । आरोप है कि इसी बात पर सुरेंद्र गुप्ता के साथ मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई थी । पीड़ित का आरोप है कि जब वह इसकी शिकायत लेकर थाना लालगंज पहुंचा तो अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक लालगंज सुझाव लिखकर पत्र उन्हें वापस भेज दिया । पीड़ित मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के जरिये शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है ।
What's Your Reaction?

