आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का लखनऊ में भव्य स्वागत
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल (RLD) उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के लखनऊ में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद महाराणा प्रताप, महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर हुए स्वागत कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डॉ शेखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चारबाग रेलवे स्टेशन पर फूल मालाओं से विशेष स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों, मजदूरों और गांव-किसानों के सम्मान तथा उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया। चौधरी अजीत सिंह ने भी जीवनभर किसान हितों और सामाजिक न्याय की राजनीति को आगे बढ़ाया। राष्ट्रीय लोक दल उन्हीं विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से आरएलडी को उत्तर प्रदेश में और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के विस्तार में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. शेखर श्रीवास्तव, एडवोकेट शरद श्रीवास्तव, रूपेश सक्सेना, करुणा करण बाथम, पंकज, प्रखर पांडेय, रेनू सिंह, डॉ. मुस्तफा, अभिषेक गोस्वामी, सैयद मोइन जैदी, रवि प्रकाश सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, मिंटू-अनीदीप गुरुंग, अभिषेक मेहरा, अभिषेक तिवारी, एडवोकेट संजय श्रीवास्तव, आशीष सिंह, विनोद सिंह, टीटू सिंह, नितिन बंसल, राहुल बाजपेयी, हर्षित चावला, विशाल बावा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

