पूर्व मंत्री की गाड़ी से भिड़ा विक्षिप्त घायल,हालत गंभीर

Nov 17, 2023 - 09:09
 0  118
पूर्व मंत्री की गाड़ी से भिड़ा विक्षिप्त घायल,हालत गंभीर
घायल विक्षिप्त के इलाज की सांकेतिक तस्वीर

सहाबुद्दीन फारूकी INewsUP

डुमरियागंज सिद्धार्थ नगर । गोल्हौरा थानाक्षेत्र के बिशुनपुर पौधशाला के सामने बांसी-इटवा मार्ग पर एक विक्षिप्त युवक इटवा विधानसभा क्षेत्र के ड़ा सतीश चंद्र द्विवेदी के गाड़ी के अचानक सामने आ गया जिससे उनके काफिले की तमाम गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। और उसमें सवार कई लोग चोटिल हो गए। मंत्री जी बाल-बाल बच गए। दुर्भाग्य रहा कि घटना के काफी देर बाद लोग घायल विक्षिप्त के लिए एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे। भीड़ व मौके पर मौजूद पुलिस भी इसमें शामिल रही। इस दौरान जानकारी लेने पर पता चला कि एक व्यक्ति ने खुद को मंत्री जी का करीबी बताते हुए कहा कि दस लोग मंत्री जी के काफिले की वाहनों में सवार थे जो घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल पहुंचा दिया गया है। गम्भीरवस्था में पड़े घायल विक्षिप्त के अस्पताल न पहुंचाए जाने के बावत लोगों ने कहा एबुलेंस आ रही है। प्रतिनिधि ने जैसे ही यह सवाल पूंछा कि दस लोग जिस साधन से अस्पताल पहुंचे हैं, उन्ही के साथ गम्भीर रूप से घायल इस विक्षिप्त को क्यों नही भेज गया। इतना कहते ही किसी ने प्रतिनिधि का फोन छीन लिया और कई लोग धमकी भी दिए। फिलहाल जो भी हो दो समाचार लिखे जाने तक मौके पर क्षतिग्रस्त 2 चार पहिया वाहन घटनास्थल पर खड़ी थीं। फिलहाल जो भी हो एम्बुलेंस के सहारे विक्षिप्त को अस्पताल ले जाये जाने के बावत लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow