परफॉर्मेंस ग्रांट से हुए विकास कार्यों की जांच करने गांव पहुंची लखनऊ की टीम---
शक्तिओम सिंह-खजनी गोरखपुरINewsUP
खजनी ब्लॉक के भेउसा उर्फ बनकटा में लखनऊ से आई टीम ने खेल मैदान ,ओपन जिम, इंटरलॉकिंग कार्य, सड़क ,नाली , स्ट्रीट लाइट, हाई मास्क लाइट , जल जीवन मिशन से बना पानी टंकी समेत परफॉर्मेंस ग्रांट से हुए विकास कार्यों की जांच की । कई जगह लीकेज भी पाये जाने व ढक्कन रहित टूटी फूटी नालियां देख अफसर भड़क उठे । मजे जांच भी ऐसा हुआ कि गांव के अधिकांश लोग जांच से बेखबर रहे । इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश भी है । इस संबंध में ग्रामीण गुड्डू सिंह, मनीष सिंह, महेंद्र सिंह, पारस , निजामुद्दीन,उमेश, अखिलेश उपेंद्र, लाल चंद तिवारी, ब्रह्मदेव तिवारी, हरेंद्र सिंह, अजय, सरवन, दिलीप व कमरू का कहना है हमारे गांव में कोई कार्य नहीं हो रहा है बस लीपापोती का काम चल रहा है ।उक्त लोगों ने बताया कि गांव में कभी ब्लॉक के अधिकारी नहीं आते हैं । सचिव व अवर अभियंता के न आने से मजबूर होकर ब्लॉक और तहसील का चक्कर लगाना पड़ता है। इस संबंध में जानकारी करने के लिए डीपीआरओ को फोन किया गया तो उनका फोन नही लगा । बता दें कि अभी हाल ही में एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार गांव में पहुँचकर जांच किये थे । कार्य मानक के विपरीत होता देख उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार भी लगाया था । अभी जांच रिपोर्ट भी नही आई जबकि रविवार को गुपचुप तरीके से टीम ने आकर जांच की इससे ग्रामीण काफी नाराज हैं ।
What's Your Reaction?

