जल जमाव से तालाब बना बाघाडीहा–मुड़ियार मार्ग, चोटिल हो रहे राहगीर
आलोक बरनवाल- रुधौली बस्ती INewsUP
नगर पंचायत रुधौली के बाघाडीहा–मुड़ीयार चौराहे पर जल जमाव होने से आने जाने वाले राहगीरों को काफी संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश को लेकर आने जाने वाले छात्र छात्राएं, राहगीर,किसान, पैदल व गाड़ी से आने जाने वालों लोगों को चोटिल होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजू चौधरी ने बताया कि आज सुबह बखरिया गांव से विद्यालय जा रही अंजलि साइकिल से गिरकर चोटिल हो गई जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों को सूचना को देकर इलाज के लिए भेजा है। सुबह एक होमगार्ड तेल भराने पेट्रोल पंप जा ही रहे था कि उसकी गाड़ी बुझ जाने से गिरकर चोटिल हो गया। यदि नगर पंचायत के जिम्मेदार जल निकासी की व्यवस्था किए होते तो शायद जल जमाव की स्थिति ना होती। क्योंकि सड़क को लैंडिंग की समस्या से जूझ रहे हैं।यह सड़क दर्जनों गांवों को जोड़कर लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। यह सड़क बखरिया बहादुरपुर,बनकटिया, भीटा होते हुए बाघाडीहा गांव को जोड़ने का काम करती है। इस मामले में अंबेडकर नगर वार्ड के सभासद के पति श्याम बली से वार्ता की गई उन्होंने बताया कि 3 माह पूर्व ही इस सड़क को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को शिकायत किया था लेकिन अभी तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है इसके अलावा अंबेडकर नगर वार्ड में कई जगह नाली ध्वस्त हो जाने के कारण घरों में जलजमाव की समस्या मिल रही है। वार्डवासियों के द्वारा शिकायत मिलने पर अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर तिवारी को फोन लगाया लेकिन उनका फोन अभी तक नहीं उठा यदि मामला संज्ञान में नहीं लिया गया तो जिलाधिकारी बस्ती को शिकायती पत्र देकर नाली बनवाने व सड़क का मरम्मत कराने के लिए सभी सभासद बाध्य होंगे।
What's Your Reaction?

