20 जून से हो सकता है झमाझम बारिश--

Jun 12, 2023 - 12:46
 0  17
20 जून से हो सकता है झमाझम बारिश--

ब्यूरो रिपोर्ट-लखनऊ INewsUP

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक प्रदेश में 20 जून को मानसून की पहली बारिश हो सकती है ,वहीं इस बीच मौसम विभाग ने लोगों से गर्मी को लेकर सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। तथा मौसम विभाग ने कई शहरों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग ने कुशीनगर, गोरखपुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, ललितपुर, झांसी, जालौन, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा में हीटवेव का अलर्ट जारी है। लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, गोंडा समेत कई इलाकों में अभी गर्मी सतायेगी।अयोध्या में 12 जून से मौसम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 12 को बादल छाएंगे। ये सिलसिला 19 जून तक बना रहेगा। 20 जून से झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow