11 हजार दीपों से जगमग हुआ मथौली छठघाट

Nov 12, 2023 - 09:21
 0  143
11 हजार दीपों से जगमग हुआ मथौली छठघाट
मथौली छठ घाट दीपोत्सव

मथौली दीपोत्सव

धर्मेंद्र कुमार INewsUP

 देईसांड़ बस्ती । आदर्श नगर पंचायत बनकटी के चन्द्रनगर वार्ड (मथौली) स्थित छठघाट पर विगत वर्षों की भांति शनिवार की शाम वृहद दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ 11 हजार दीपों से पूरा जलाशय जगमग हो उठा तथा रंग बिरंगी विभिन्न लाइटें व सेल्फी प्वाइंट घाट की शोभा बढ़ा रहे थे। इं. अरविंद पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर लगातार तीसरी बार मथौली जलाशय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है और आगे भी होता रहेगा । दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय बक्श पाल,मनमोहन तिवारी,विवेकानंद शुक्ल,रविचंद्र पांडेय,सुग्रीव पाल,बाबूराम चौधरी, जितेंद्र यादव,नन्हें पाल,अनिल पाल, पिंटू पाल,अतुल पाल,दाऊद खान ,साधुशरण, देवनाथ यादव,हिमांशु पाल,राम मोहन पाल,संदीप पाल,धर्मेंद्र पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow