तेज हवा से गिरी गन्ने और धान की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
संदीप चौरसिया INewsUP
कुदरहा ,बस्ती। अचानक बदले मौसम के बीच तेज हवा चलने से खेतों में खड़ी गन्ने और धान की फसल कई जगह जमीन पर गिर गई। फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि तैयार फसल के गिरने से उत्पादन प्रभावित होने के साथ कटाई में भी अतिरिक्त परेशानी हो सकती है। धान की फसल इस समय पकने की ओर बढ़ रही है। तेज हवा के कारण कई खेतों में धान के पौधे झुककर जमीन पर गिर गए हैं। वहीं गन्ने की फसल भी हवा की चपेट में आकर खेतों में बिछ गई। किसानों के मुताबिक फसल गिरने से उसे संभालना मुश्किल होगा और यदि मौसम खराब रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों ने बताया कि फसल तैयार करने में बीज, खाद, सिंचाई, दवा और मजदूरी पर काफी खर्च हुआ है। ऐसे में मौसम की मार से फसल प्रभावित होने पर उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
What's Your Reaction?

