जानें... क्रांतिवीरों को श्रद्धांजलि देने कहाँ पहुंचे राधा गोविंद छीपा..."भारत यात्रा"

Dec 1, 2024 - 23:39
 0  29
जानें... क्रांतिवीरों को श्रद्धांजलि देने कहाँ पहुंचे राधा गोविंद छीपा..."भारत यात्रा"

सरताज आलम INewsUP

  बस्ती: स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई निवासी अधिवक्ता राधा गोविंद छीपा अपने 7 वर्षीय बेटे सहज के साथ महुआ डाबर पहुंचे। उनकी यात्रा "भारत यात्रा" मुहिम के तहत हो रही है, जिसे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा के दौरान उन्होंने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख और उत्तराखंड जैसे राज्यों में लगभग 13,000 किमी की दूरी तय की है। महुआ डाबर पहुंचकर उन्होंने 10 जून 1857 को हुए ऐतिहासिक क्रांति स्थल पर क्रांतिवीरों के साहस और बलिदान को नमन किया। उनकी गाड़ी पर "मेरा भारत महान" और "एक भारत श्रेष्ठ भारत" जैसे संदेश प्रदर्शित हैं, जो राष्ट्रीय एकता और स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। राधा गोविंद छीपा ने इस मिशन के जरिए भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करने का संकल्प लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow