हाथ में तख्ती लिए अभियुक्त ने किया आत्म समर्पण

Jun 16, 2024 - 11:58
 0  469
हाथ में तख्ती लिए अभियुक्त ने किया आत्म समर्पण

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के कुबेरगंज बाग में एक युवक पर कट्टा तानकर रील बनाने के मामले में आरोपित युवक मंजीत कुमार ने पुलिस टीम के भय से रविवार की सुबह करीब 10 बजे आत्म समर्पण कर दिया । आत्म समर्पण के अतिरिक्त तख्ती पर अपनी गलती स्वीकार करने तथा भविष्य में इस तरह की गलती की दोबारा पुनरावृत्ति न करने की बात लिखी गई है । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि वायरल वीडियो मामले में तहरीर मिली थी जिसके बाद स्वाट टीम व एसओजी समेत थाना स्थानीय की चार टीमें अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी, सभी टीमें लगातार दबिश दे रही थीं, जिसके भय से अभियुक्त मंजीत ने आत्म समर्पण कर दिया जबकि एक अन्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है । बताते चलें कि थानाक्षेत्र के तिघरा गांव निवासी राम किशोर निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कट्टा सटाकर वीडियो बनाने के पीछे इंटाग्राम पर चैटिंग विवाद बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow