पूर्व विधायक ने लगाया उपकरण खरीद में घोटाले का आरोप,सीएम से शिकायत
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । मेडिकल कॉलेज बस्ती के चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय कैली में निकला भ्रष्टाचार का जिन्न l पूर्व विधायक 309 रूधौली संजय प्रताप जायसवाल ने उपकरणों की खरीद में हुए घोटाले का मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रमुख सचिव से लिखित शिकायत की है, जिसमे जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया है l दिनांक 22 मार्च 2023 को 180 लीटर की दो रेफ्रिजरेटर 70–70 हजार एवं दो रेफ्रिजरेटर 80–80 हजार रुपए में खरीदी गई है l जिसका बाजार मूल्य ₹15000 मात्र है l आईबी सेट और एन एस इंजेक्शन की खरीद जेम पोर्टल की आड में बाजार रेट से 10 गुना अधिक मूल में खरीदी गई है l ईसीजी मशीन जिसकी कीमत लगभग 50 हजार है उसे 2.49 लाख रुपए में खरीदी गई l करीब 80 से 120 रुपए की कीमत ईटी ट्यूब प्रति पीस कीमत 8400 रुपए दर्शाया गया l दूसरा भ्रष्टाचार का जिन्न निकला जिला चिकित्सालय बस्ती में l यहां के पूर्व एवं वर्तमान सीएमओ, एसआईसी, सीएमएस महिला एवं टीवी अस्पताल द्वारा कार्यों का फर्जी टेंडर कराकर करोड़ों रुपए डकारने का मामला सामने आया है lउक्त भ्रष्टाचार से ऐसा प्रतीत होता है की जिम्मेदार अपने चहेते फर्मो के जरिए मनमानी रेट पर उपकरणों की खरीदारी मानक से कई गुना अधिक मूल्य पर की गई है,जबकि प्राचार्य एवं मेडिकल कॉलेज की फाइनेंसस कंट्रोलर की संस्तुति के बाद ही फाइलों को आगे अग्रेषित किया जाता है, इसमें जिम्मेदारों की एक बड़ी साजिश के तहत घोटाला किया गया है,जिसका पूर्व विधायक ने निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया है l
What's Your Reaction?

