युवक की कनपटी पर कट्टा सटाने का वीडियो वायरल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संदीप चौरासिया INewsUP
कुदरहा बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के कुबेरगंज बाग में एक युवक की कनपटी पर तमंचा ताने हुए जान से मारने की धमकी देने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा था । वायरल वीडियो में गुरुवार को लालगंज पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया । थानाक्षेत्र के तिघरा गांव निवासी राम किशोर निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इंटाग्राम पर चैटिंग करने के विवाद को लेकर इसी थानाक्षेत्र के जिगिनादेव परसहिया गांव निवासी मंजीत विश्वकर्मा व खखरा अमानाबाद निवासी शिवा गोस्वामी ने 19अप्रैल को कुबेरगंज बाग में मेरे बेटे अमित निषाद की कनपटी पर कट्टा तानकर जान से मारने की धमकी दिया था। जिसकी जानकारी वायरल वीडियो के माध्यम से 7 जून को हुई है । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि वायरल वीडियो व पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया तथा जांच टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही है ।
What's Your Reaction?

