मखौड़ा धाम पहुंची केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी

Jun 13, 2024 - 09:01
 0  104
मखौड़ा धाम पहुंची केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह तथा स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री परिवहन दयाशंकर सिंह बुधवार को मखौड़ा धाम पहुंचे। पौराणिक राम जानकी मंदिर पर दर्शन पूजन कर पांच मिनट रुकने के बाद अयोध्या के लिए रवाना हुए। गृह मंत्री की पत्नी सोनल शाह ने मंदिर के महंत सूर्य नारायण दास वैदिक से मखौड़ा धाम की महत्ता को जाना। पुजारी ने बताया की त्रेतायुग में महाराजा दशरथ को चौथेपन में भी जब संतान प्राप्ति नहीं हुआ तब उन्होंने गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से ऋषि श्रृंग द्वारा यहीं पर पुत्र कमेष्ठी यज्ञ संपन्न कराया था। तब भगवान राम चार भाइयों समेत अयोध्या में जन्में थे। पुजारी ने मनोरमा नदी का महत्व भी विस्तार से बताया। अवध तीर्थ क्षेत्र की यात्रा पर निकलीं सोनल शाह पहले गोंडा जिला के छपिया में स्वामी नारायण मंदिर पहुंची वहां दर्शन पूजन के बाद वहां के तालाब में बने सप्त कुआं के बारे में वहां के श्रद्धालुओं से चर्चा किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow