संपत्ति का बैनामा न करने पर बनाया बंधक केस दर्ज

Nov 26, 2023 - 00:00
 0  32
संपत्ति का बैनामा न करने पर बनाया बंधक केस दर्ज

ज्ञान द्विवेदी INewsUP

 कलवारी । थानाक्षेत्र के कोड़र गांव में संपत्ति का बैनामा न करने पर बेटे ने पत्नी और साले के साथ पिता को बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। कोड़र निवासी मुस्तकीम ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि बुजुर्ग है। जमीन, मकान उसके नाम है। बेटा अरशद, बहू इशरत जहां व बहू के भाई अल्ताफ हुसैन निवासी सरैया थाना कलवारी उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए नौ नवंबर को घर में बंधक बना लिया। मौका मिलने पर सूचना दामाद वकार अहमद निवासी रामपुर थाना मुंडेरवा को दी। उन लोगों ने इसकी सूचना कलवारी पुलिस दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बेटे व बहू ने उसे मुक्त किया। इसके बाद 16 नवंबर को बेटे, बहू व बहू के भाई ने पिटाई की और पूरी जायदाद बैनामा करने का दबाव बनाया। सभी लोग उसे ग्राम झुंगुरापार थाना महुली जिला संतकबीर नगर चले गए। आरोपी उसे तथा दामाद को फर्जी केस में फसाना चाहते हैं। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow