पुलिस भर्ती परीक्षा की पूर्व संध्या पर दर्जनों घरों की बत्ती गुल,जनजीवन अस्त व्यस्त
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । विद्युत वितरण उपकेंद्र देईसांड़ के अधीन संचालित बनकटी नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड के दलित बस्ती में गुरुवार की दोपहर बाद से बिजली आपूर्ति ठप होने से जनजीवन अस्त व्यस्त है तथा पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे कई अभ्यर्थियों को भी रात के अंधेरे में तैयारी के लिए मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे उनमें भी काफी आक्रोश व्याप्त है । आधा दर्जन उपभोक्ताओं ने बताया कि इस दलित बस्ती में करीब चार सौ की आबादी निवास करती है जहां आये दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है । उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी यहाँ कोई विद्युत कर्मी किसी के मकान की निजी सप्लाई ठीक करने आता है तो उस दिन इस मुहल्ले की विद्युत आपूर्ति बाधित होना तय है, और जबतक मुहल्ले के हर घर से संबंधित के पास फोन करके सिफारिश नहीं की जाती तबतक आपूर्ति बहाल नहीं किया जाता है । वहीं उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि अवर अभियंता के नम्बर पर कई बार बात की गई लेकिन उन्होंने विद्युत आपूर्ति बहाल कराए जाने को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई । इस सम्बंध में अवर अभियंता प्रमोद सरोज ने बताया कि मुहल्ले वालों के बुलाने पर किसी निजी विद्युत कर्मी के द्वारा सप्लाई बाधित करने की सूचना मिल रही है,विभागीय विद्युत कर्मी को निर्देशित कर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी ।
What's Your Reaction?

