सड़क पर अतिक्रमण से जलनिकासी प्रभावित

Jun 29, 2024 - 00:27
 0  83
सड़क पर अतिक्रमण से जलनिकासी प्रभावित

संदीप चौरासिया INewsUP

 कुदरहा। विकास खंड कुदरहा के थन्हवा मुड़ियारी में आरसीसी रोड पर अतिक्रमण है। इस कारण बरसात का पानी नहीं निकल पा रहा है। जलभराव के कारण ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। ग्राम प्रधान शैलेंद्र यादव ने तहसीलदार को शिकायत-पत्र देकर अतिक्रमण हटाकर जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की थी। तहसीलदार ने नायब तहसीलदार स्वाति सिंह को गांव में अतिक्रमण हटाकर जल निकासी का निर्देश दिया था। बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नायब तहसीलदार को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा अवैध कब्जाधारियों ने अतिक्रमण हटाने से मना करने पर बैरंग वापिस लौटना पड़ा। ग्राम प्रधान शैलेन्द्र यादव ने फिर से अतिक्रमण हटाकर जल निकासी सुनिश्चित कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow