सीएम योगी ने आज बुलाई सभी आला अफसरों की बैठक
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी सिमट कर रह गई है। ऐसे में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। सीएम योगी ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों को तलब किया है। सीएम हर एक विभाग के काम की समीक्षा करेंगे। इतना ही नहीं, कल लखनऊ शासन के बड़े अफसरों को मुख्यमंत्री ने विभागीय काम काज के ब्यौरे के साथ बुलाया है। यूपी में चुनावी भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को जनता से मिले डायरेक्ट फीडबैक के बाद आज सीएम अपने अफसरों को अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।
What's Your Reaction?

