रंग लाया शिवम का संघर्ष, नीट परीक्षा में हासिल की 97.68 परसेंटाईल अंक

Jun 6, 2024 - 07:25
 0  61
रंग लाया शिवम का संघर्ष, नीट परीक्षा में हासिल की 97.68 परसेंटाईल अंक

संदीप चौरासिया INewsUP

 कुदरहा, बस्ती। लक्ष्य पाने की जिद यदि जेहन में हो तो सफलता कब तक दूर रह सकती है। उसे कदम चूमना ही पड़ेगा । यह कहावत कुदरहा ब्लाक के पिपरपाती मुस्तहकम गांव के शिवम यादव पर सटीक बैठती है। सतत् संघर्ष और त्याग से अपने लक्ष्य को आखिर भेद ही दिया। नीट की परीक्षा में 97.68 परसेंटाईल अंक प्राप्त कर घर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुरू से ही शिवम के अंदर सपने को साकर करने का जूनून था। हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएड की परीक्षा में बेहतर अंकों के साथ सफलता हासिल कर अपने प्रतिभा का परिचय दिया। वर्ष 2021 में पिता रंगीलाल यादव, माता चंद्रकली देवी ने नीट की तैयारी के लिए उसे कोटा भेजा। शिवम तीन वर्ष तक सपनों को उड़ान देने के लिए घर परिवार का त्याग कर किताबों से चिपका रहा। एक, दो, तीन बार तो सफलता नहीं मिला। लेकिन चौथी बार 97.68 परसेंटाईल अंक हासिल किया है। ओबीसी वर्ग में 25151 तथा सामान्य में 53996 रैंक प्राप्त कर शिवम क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने हैं। शिवम ने नीट परीक्षा के भौतिक विज्ञान विषय में 99.01, रसायन विज्ञान में 98.42 तथा विज्ञान में 90.50 अंक प्राप्त किया। पिता ने बताया कि सफलता की सूचना मिलने के बाद परिवार व शुभ चिंतकों में खुशी है। शिवम बचपन से ही होनहार था। उसके प्रतिभा पर भरोसा कर किसी तरह से खेती किसानी से उसे कोटा भेजा, उसने भी अपने लक्ष्य को पूरा कर दिखाया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow