मोहर्रम पर तेज डीजे, हथियार प्रदर्शन व नई परंपराओं पर सख्त रोक

Jun 17, 2026 - 17:27
 0  14
मोहर्रम पर तेज डीजे, हथियार प्रदर्शन व नई परंपराओं पर सख्त रोक

अजमेर अली ब्यूरो चीफ INewsUP

गोरखपुर । पापीगंज थाना आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीपीगंज थाने पर पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैम्पियरगंज सीओ अनुराग सिंह ने की। इसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों इमामचौकों के मुतवल्लियों तथा ताजियादारों ने भाग लिया।बैठक में थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने, हथियारों के प्रदर्शन तथा किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। जुलूस केवल परंपरागत मार्गों से ही निकाला जाएगा।थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक मुतवल्ली अपने जुलूस के साथ कम से कम 10-10 स्वयंसेवक (वालंटियर) नियुक्त करेगा, जो यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने का कार्य करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जुलूस में किसी भी अराजक तत्व की मौजूदगी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मोहर्रम के दौरान नशे की हालत में किसी को भी जुलूस में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी और भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक टिप्पणियां या नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में रायपुर युवा कमेटी के अध्यक्ष अजमेर अली, सभासद अताउल्लाह, सभासद गुलाम अली, जावेद अली, सचिन वर्मा , ठाकुर वर्मा , शानि जयसवाल, मु. सलीम, रोहित प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न इमामचौकों के मुतवल्ली और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनीष गीरी पीपीगंज कस्बा चौकी प्रभारी आदित्य कुमार सिंह, जंगल कौड़ियां चौकी प्रभारी देवेन्द्रर दुबे अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।कैम्पियरगंज एसडीएम सिद्धार्थ पाठक ने अधिकारियों को निर्देश निर्देश सभी से आपसी भाईचारा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की, ताकि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow