कुत्ते से टकराकर अनियंत्रित हुआ बाइक, महिला की मौत

Mar 22, 2024 - 20:49
 0  160
कुत्ते से टकराकर अनियंत्रित हुआ बाइक, महिला की मौत

बाल कृष्ण त्रिपाठी INewsUP

बस्ती । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बरडाड़ स्थित राइस मिल के पास सड़क पार कर रहे कुत्ते से टकराकर एक बाइक सवार अनियंत्रित हो गया जिससे बाइक के पीछे बैठी महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई । ग्रामीणों ने निजी साधन से घायल को सीएचसी मुंडेरवा पहुंचाया जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल इंद्रावती को मौत हो गई, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं । थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया । जानकारी के लालगंज थानाक्षेत्र के पसड़ा निवासी 48 इंद्रावती पत्नी चंद्रेश प्रजापति शुक्रवार को मुंडेरवा के जगदीशपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रही थी जैसे ही मुंडेरवा से महादेवा मार्ग पर स्थित बरडाड़ राइस मिल के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पार कर रहे एक कुत्ते से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई । मृतका की बेटियां पूनम व नीलम की शादी हो चुकी है तथा नेहा (16) तथा रूबी (14) तथा 10 वर्षीय राज का रो रोकर बुरा हाल है । मृतका के पति दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow