चौथी बार सांसद बने पाल, समर्थकों ने बांटी मिठाई

Jun 6, 2024 - 07:22
 0  61
चौथी बार सांसद बने पाल, समर्थकों ने बांटी मिठाई

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP बस्ती। बस्ती जनपद के बनकटी नगर पंचायत के सूर्यनगर वार्ड (भरवलिया) निवासी जगदंबिका पाल के लगातार चौथी बार सांसद बनने पर बस्ती शहर की रामेश्वर पूरी स्थित आवास पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां मनाई । सूर्य बक्श पाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि निरंतर जनता के बीच बने रहना ही उनकी पूंजी है जिसे जनता ने स्नेह के रूप में लौटाया है युवा छात्र नेता अमन सिंह ने कहा कि वे हमारे आदर्श है, जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में हमे संघर्ष करना सिखाया है । रोटरी क्लब बस्ती के पूर्व अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि श्री पाल जितनी समय जनता के बीच रहते है उतना ही संसद के विषयों पर भी गम्भीर रहते हैं । और यही उनकी सफलता का राज है जगदंबिका पाल के ओएसडी उमेश श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पाल साहब को मंत्री बनाया जाय जिससे सिद्धार्थनगर की खुशहाली में चार चांद लग जाए इस अवसर पर राजमणि पांडे,अशोक पाल,बब्बू पाल, अखंड पाल, शिवकुमार पाल,विनोद पाल,वीरू पाल,अली हुसैन, उमेश अग्रहरी,ऋचभ प्रताप सिंह , मनीष भट्ट, अर्जुन गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow