चोरी की दो बाइकों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े अभियुक्त
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP बनकटी। लालगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के गोनार गाँव निवासी रोहित की तहरीर पर उनके बरामदे में खड़ी बाइक चोरी मामले में दर्ज मुकदमे के दोनों अभियुक्तों को दो बाइकों के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि गोनार निवासी रोहित ने 28 मई की रात मकान के बरामदे में खड़ी बाइक चोरी की तहरीर दी थी । तहरीर के आधार पर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी , रविवार की रात करीब पौने नौ बजे इसी थानाक्षेत्र के तेनुआ मोड़ से दो व्यक्तियों को चोरी की दो बाईकों के साथ गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इसी थानाक्षेत्र के जिगिना देव गाँव निवासी संजीत कुमार विश्वकर्मा व प्रियांशू चौधरी के रूप में हुई । बरामद मोटर साइकिल वाहन सं० UP51 AM0963 HF DELUXE रंग लाल काला तथा दूसरी मोटर साइकिल वाहन सं० UP51 P3081 हीरो होंडा स्पलेन्डर प्लस बरामद कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया ।
What's Your Reaction?

