एएसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Jun 3, 2024 - 01:54
 0  92
एएसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती । अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने रविवार की देर रात नवीन मंडी स्थल में बने मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया । जानकारी के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक देर रात करीब साढ़े दस बजे पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के नवीन मंडी स्थल पहुंच गए, जहाँ उन्होंने मतगणना स्थल पर मजबूत बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा, बिजली,पानी व जाली समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का हाल जाना तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया । इस अवसर पर पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष महेश सिंह आदि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow