चिकित्सक के सरकारी आवास में मौज कर रहा है संविदा कर्मी
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । विगत कई वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली में तैनात संविदा कर्मचारी हरीश द्वारा पूर्व से ही चिकित्सा प्रभारी के रहमों करम पर सरकारी डॉक्टर के आवास को हथिया लिया है जिसमें विगत कई वर्षों से अनियमित रूप से रहकर सरकार के लाखों का चूना लगा रहा है l जबकि नियमानुसार संविदा कर्मी को सरकारी आवास आवंटित नहीं है l सूत्र बताते हैं कि इस तरह संवैधानिक तरीके से डॉक्टर का कमरा कथित बाबू को देकर बिजली पानी का अधिभार अनावश्यक रूप से सरकार के उपर बढ़ रहा है l साथ ही विभाग के नियमों की खुली उपेक्षा एवं मूल्यांकन है जिसका अनावश्यक अधिकार सरकार के ऊपर पड़ रहा है l इसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी की मौन स्वीकृति इस बात का संदेह पैदा करता है कि बाबू के इस कृत्य का प्रभारी मौन समर्थन करते हैं l यदि इसको देखा जाए तो तो बिगत कई वर्षों से डॉक्टर के मकान में संविदा कर्मचारी रहकर सरकार की मनसा पर पानी फेर रहा है एवं लाखों का चूना अधिभार के रूप में लगा रहा है l
What's Your Reaction?

