पीपीगंज व कैंट समेत विभिन्न थाने पर धूमधाम से मनाई गई में श्री कृष्ण जन्माष्टमी
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर - पीपीगंज व कैंट थानों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे आकर्षक झांकियों के माध्यम से कान्हा की पूजा की गई। पूरे क्षेत्र मे जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई दी। पुलिस लाइन्स , पीपीगंज थाना व कैंट थानों सहित सभी थानों मे मनमोहक झांकियां सजाई गई थी। मध्यरात्रि मे रोहिणी नक्षत्र मे धनी काली रात मे कारागार मे देवकी नंदन श्रीकृष्ण के जन्म लेने से कारागार के द्वार पर द्वारपाल की झांकी मनमोहक प्रस्तुति रही। श्री कृष्ण जी के जन्म लेते ही नंद के घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की भजन कीर्तन गा उठे। जन्म के बाद आरती और पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस पर्व को लेकर अल्पाहार कि व्यवस्था भी कि गई थी।
What's Your Reaction?

