डिपार्चर टाइम लेने गए रोडवेज़ कर्मी की पिटाई,मुकदमा दर्ज

Aug 27, 2024 - 09:40
 0  38
डिपार्चर टाइम लेने गए रोडवेज़ कर्मी की पिटाई,मुकदमा दर्ज

अश्विनी कसौधन INewsUP

बस्ती। परिवहन निगम कार्यालय के बुकिंग लिपिक के खिलाफ रोडवेज बस के एक परिचालक ने मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस परिचालक की तहरीर के आधार पर आरोपी बुकिंग लिपिक के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना कर रही है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के घोड़ा रेहार उर्फ गायघाट रजया निवासी रोडवेज में परिचालक रामसागर चौधरी ने बुकिंग लिपिक अनवार अहमद पर बिना किसी कारण उसे गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह पूर्व निर्धारित ड्यूटी के अनुसार वाहन आने पर डिपार्चर टाइम लेने आफिस में गया था जहाँ पहले से बैठे रोडवेज बुकिंग लिपिक ने अकारण उसे गाली देते हुए मारा पीटा। तहरीर के आधार पर आरोपी बुकिंग लिपिक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow