प्रसूता का शव रखकर देर रात तक अस्पताल में हंगामा
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के अस्पताल परिसर में एक प्रसूता का शव रखकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वजनों समेत ग्रामीणों ने देररात तक जमकर हंगामा किया तथा आरोपी स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे । सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने करीब तीन घण्टे की मशक्कत के बाद काफी समझा बुझाकर मामला शांत कराते हुए शव का पंचनामा भरकर कब्जे में ले लिया । लालगंज थानाक्षेत्र के खरवनिया निवासी इंद्रजीत उर्फ लहुरी की 27 वर्षीय बेटी सुमन की शादी संतकबीरनगर जिले के दुधारा थानान्तर्गत पस्टोरवा गांव निवासी हीरा लाल से हुई थी । सुमन कुछ दिन पहले अपने मायके चली आई जहां उसे शनिवार की शाम करीब 4 बजे प्रसव पीड़ा हुई और उसने घर पर ही एक बेटी को जन्म दिया । शाम करीब साढ़े पांच बजे रक्तस्त्राव न रुकने से स्वजन उसे पीएचसी बनकटी ले आये , हालत गंभीर देख महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर ओपेक चिकित्सालय कैली रेफर कर दिया, जहां रास्ते में ही पूनम की मौत हो गई । स्वजन मृतका को वापस लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचे और परिसर में शव रखकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते है हंगामा करने लगे । मृतका अपने पीछे 3 वर्षीय मासूम बेटी सृष्टि व इस नवजात बच्ची को अकेला छोड़ गई ।
What's Your Reaction?

