ट्रेलर को ओवरटेक करने में गई बाइक चालक की जान

Feb 21, 2025 - 00:25
Feb 21, 2025 - 09:52
 0  29
ट्रेलर को ओवरटेक करने में गई बाइक चालक की जान

सरताज आलम INewsUP

 बस्ती । कलवारी थानाक्षेत्र के चमनगंज चौराहे पर ट्रेलर को ओवरटेक कर रहे बाइक सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव निवासी 75 वर्षीय राम उजागिर गुरुवार की शाम अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे जैसे ही कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित चमनगंज चौराहे पर पहुंचे ही थे कि दो ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान वे ट्रेलर की चपेट में आ गए जहां घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही में जुट गई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow