मदीना मस्ज़िद में तरावीह नमाज , मुक़म्मल हुई कुरान पाक
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर । पीपीगंज थाना क्षेत्र स्थित रायपुर एरिया के मदीना मस्ज़िद में आज शनिवार की रात तरावीह मे कुरान पाक मुक़म्मल हुई ! हाफ़िज़ मो. सफीउद्दीन वरा ने तराबीह की नमाज पढ़ाई । जानकारी के मुताबिक माहे रमजान में लगभग सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा हो रही है मुल्क में अमन में अमन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी जा रही है इसमें और रोज अल्लाह को राजी करने में गुजारा जा रहा है सभी रोजगार मिलकर दोनों दारूदो सलाम पढ़ते हैं घरों की महिलाएं अपने घरों में नमाज अदा करती हैं और कुरान पाक की तिलावत करती है l हाफ़िज़ सफीउद्दीन वरा साहब ने कहा की रोजा सिर्फ खाने और पीने से दूर रहने का नाम नहीं, रोजा तो यह है कि बेहूदा बातों से बचा रहे। झूट, चुगली, गीबत, गाली देने व किसी को तकलीफ देने से बचें। यह चीजें वैसे भी नाजायज व हराम हैं। कहा की नमाज़ और कुरआन की तिलावत करे इस महीने में ज्यादा इबादत की जाती है एक दूसरे की मदद करें, जकात और फित्रा अदा करें। गरीबों को ज्यादा से ज्यादा सदका व खैरात दें। रोजेदारों को इफ्तार कराएं। मुबारकबाद देने वालो मे बिस्मिल्लाह अली, नाजिम अली,शमशाद अली,तैयब अली, इब्राहिम अली, उस्मान गनी, रिजवान गनी,मु. हारून अली ,जुबेर अली,साहिल अली, सुलेमान अली, वाहिद अली, अहमद अली, असरफ अली, रमजान अली, इस्लाम अली, मुमताज अली सहित बड़ी संख्या मोहल्ले के नमाजी मौजूद रहेl
What's Your Reaction?

