गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल बनी इफ्तार पार्टी,भाजपा नेता शामिल

Mar 13, 2025 - 13:55
 0  180
गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल बनी इफ्तार पार्टी,भाजपा नेता शामिल

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । रमजानुल मुबारक महीने के मगफिरत वाले अशरे के पहले दिन बुधवार को अकीदतमंदों ने पहला रोजा पूरा किया और इसके साथ ही पवित्र माहे रमजान का ग्यारहवाँ रोजा भी पूरा हो गया । बनकटी नगर पंचायत के शंकरनगर वार्ड निवासी भाजपा नेता मोहम्मद हसन ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जहाँ दर्जनों की संख्या में रोजेदारों ने इफ्तार किया तथा भाजपा नेता इं अरविंद पाल भी अपने समर्थकों के साथ इफ्तार में शामिल हुए । दारुल उलूम अहले सुन्नत मंजरे इस्लाम बनकटी के हाफिज अली हुसैन ने रमजान महीने की फजीलत बयान करते हुए बताया कि बेशक रोजेदार के लिए दो अज़ीम खुशियां बताई गई हैं जिसमें एक जब रोजेदार इफ्तार करता है तब उसे बहुत खुशी होती है, और दूसरा जब वो अल्लाह से मुलाकात करेगा । इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पाल, वार्ड सभासद दिनेश चौधरी समेत मोहम्मद वसीम,विनोद यादव,अतुल पाल,मोहम्मद याकूब,,बेलाल अहमद,भोलू पाल,बशीर अहमद,नारायण पाल,मो.सद्दाम,नन्हें पाल,मो. अकरम,विशाल पाल,सलाहुद्दीन,परमात्मा यादव,राजेश शुक्ला, इस्तियाक अहमद,सूरज यादव,मो.अमीन,रमेश यादव,मुनौवर हुसैन आदि शामिल रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow