वेतन का आधा पैसा खर्च न करने वालों पर आयकर विभाग की नजर

Aug 19, 2023 - 12:39
Aug 19, 2023 - 14:30
 0  531
वेतन का आधा पैसा खर्च न करने वालों पर आयकर विभाग की नजर

ब्यूरो रिपोर्ट- दिल्ली INewsUP

वेतन के अतिरिक्त ऊपर की कमाई से घर का खर्च चलाने वालों के वेतन खातों की निगरानी आयकर विभाग ने शुरू कर दी है। प्रत्येक माह के वेतन का 50% से कम खर्च करने वालों को आयकर विभाग नोटिस भेज सकता है। आयकर विभाग ने टैक्स न देने वाले व टैक्स की चोरी करने वालों की पहचान के लिए डिजिटल इंडिया का सहारा लिया है। आयकर विभाग ने अब भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों की भी निगरानी शुरू कर दिया है। सरकारी और प्राइवेट कंपनी के कर्मियों को वेतन बैंक के माध्यम से मिलता है। भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी काम करने के बदले वेतन से इतर ऊपरी कमाई करते हैं, यह पैसे को जमा करने के बजाय घर आदि के खर्चे चलाते हैं और बड़े बड़े शौक को पूरा करते हैं। ऐसे लोगों पर अब आयकर विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। आयकर विभाग के अनुसार अधिकांश अधिकारी व कर्मचारियों ने लोन नहीं लिया है। प्रतिमाह वेतन का न्यूनतम पचास फीसदी खर्च होना चाहिए। अगर इसके दो बच्चे पढ़ने वाले हैं और लोन लिया है, तो वेतन की 90% राशि खर्च होगी। जिनके वेतन खर्च के लिए प्रत्येक माह पैसा नही निकालते हैं, उसकी सूची तैयार की जा रही है। ऐसे लोगों के रिटर्न भरने के बाद नोटिस जारी होंगे। इसमें वेतन के खातों से रूप में नहीं निकले अपने पर घर खर्च के लिए रुपए की व्यवस्था करने की जानकारी देनी होगी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow