पूर्व विधायक राजमणि पांडेय को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बस्ती सदर के पूर्व विधायक राजमणि पांडेय को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजमणि पांडेय लंबे समय से समाजवादी विचारधारा और पार्टी की गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। बस्ती की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति योगदान को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा उनका सम्मान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद राजमणि पांडेय ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के हितों के लिए कार्य करते रहना ही उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व विधायक राजमणि पांडेय को बधाई दी और उनके राजनीतिक अनुभव से संगठन को मजबूती मिलने की बात कही।
What's Your Reaction?

