जमीनी रंजिश में काट लिया जेठानी का हाथ,केस दर्ज
सोमनाथ चौहान INewsUP
गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के सहरी गाँव में जमीनी विवाद के चलते देवरानी ने अपनी जेठानी के शरीर के विभिन्न अंगों में दांत से काट कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर जांच जांच में जुट गई । जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब 5 बजे सहरी निवासी नेहा पत्नी अनिल यादव बाजार करके घर आई तो जमीनी रंजिश में देवरानी गाली गलौज देने लगी। विरोध करने पर दौड़ा लिया और शरीर के कई हिस्से में काटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गिरजा देवी पत्नी सुनील यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया ।
What's Your Reaction?

