खत्म हो गया खूनी पेड़ से मौत का खेल, जानें क्या है पूरा मामला
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर । सुनने में अजीब सा लग रहा होगा कि एक पेड़ से खूनी सिलसिला कैसे कैसे हो सकता है । लेकिन यह बात बिल्कुल सही है कि इस पेड़ से टकराकर दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं तथा कुछ घायलों की मौत भी हो चुकी है । मामला सहजनवा थाना क्षेत्र के बखिरा सहजनवां मार्ग पर स्थित तिलोरा में सड़क किनारे पास में ही एक विशाल पेड़ स्थित है , पेड़ पास होने से बाइक व कार सवार राहगीर पेड़ में टकराकर चोटिल हो रहे हैं । जानकारी के मुताबिक तिलोरा रोड का यह टर्निंग प्वाइंट दुर्घटना का सबब बना हुआ है ।घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने बताया कि संबंधित अधिकारियों के सहयोग से यह पेड़ काटने का आदेश है जिससे अधिकांश मार्ग दुर्घटनाएं नहीं हो पाएंगी । वहीं यह भी कहा कि जल्द ही यहां पेड़ भी लगवाया जाएगा ।
What's Your Reaction?

