सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला वाल्टरगंज थानेदार का शव

Aug 29, 2026 - 22:38
 0  70
सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला वाल्टरगंज थानेदार का शव

संदीप चौरसिया INewsUP

बस्ती। जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद खबर सामने आई। वाल्टरगंज थाने के थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्थित सरकारी आवास के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सूर्य प्रकाश सिंह कलेक्ट्रेट परिसर के बगल स्थित सरकारी आवास में रहते थे। शनिवार को कमरे में उनका शव मिलने की सूचना से आसपास के लोगों में भी सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। सूर्य प्रकाश सिंह के अचानक निधन की खबर मिलते ही जिले में पुलिस विभाग शोक की लहर दौड़ गई। मिलनसार स्वभाव के पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी पहचान होने की वजह से उनके निधन की खबर ने पुलिसकर्मियों को गहरे सदमे में डाल दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस द्वारा घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थानाध्यक्ष की अचानक हुई मौत से परिवार, सहकर्मियों और परिचितों में मातम का माहौल है। घटना को लेकर पुलिस महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि आधिकारिक रूप से मौत के कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow