क्रिकेट प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय टीम 6 विकेट से पराजित

Feb 18, 2025 - 23:37
 0  36
क्रिकेट प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय टीम 6 विकेट से पराजित

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर । जंगल कौड़िया महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय गोरखपुर में आयोजित महाविद्यालय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में वाणिज्य संकाय की टीम ने विज्ञान संकाय की टीम को 6 विकेट से हराया। मैच के प्रारंभ में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरंभ कराया। विज्ञान संकाय की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित को ओभरो में 56 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में उतरी वाणिज्य संख्या की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जय प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खिलाड़ियों को टीम भावना के साथ खेल को लेने की प्रेरणा दी। उक्त प्रतियोगिता कॉलेज स्थित ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ राजकीय स्टेडियम में संपन्न हुई। खेल के दौरान प्राध्यापकों के साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों की भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow