बनकटी में नाला निर्माण व बरम स्थान के जीर्णोद्धार का निरीक्षण

Feb 16, 2025 - 23:34
 0  31
बनकटी में नाला निर्माण व बरम स्थान के जीर्णोद्धार का निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी । नगर पंचायत के अम्बेडकर नगर वार्ड में कराये जा रहे नाला निर्माण तथा बरम बाबा स्थान के जीर्णोद्धार समेत विभिन्न विकास कार्यों का अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल ने औचक निरीक्षण किया तथा जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिया । बनकटी नगर पंचायत के अम्बेडकर नगर वार्ड में वंदन योजनांतर्गत करीब दो करोड़ की लागत से बरम बाबा स्थान परिसर के जीर्णोद्धार का कार्य जोरों पर चल रहा है, साथ ही लक्ष्मीबाई नगर,गांधीनगर व वशिष्ठ नगर,राजेंद्र नगर सहित अन्य वार्डों में इंटरलॉकिंग,नाली, खड़ंजा व सीसी रोड का निर्माण का कार्य गतिमान है । रविवार की दोपहर इं. अरविंद पाल अम्बेडकर नगर वार्ड के बरम बाबा स्थान परिसर में बन रहे धर्मशाला, यज्ञशाला व सीसी रोड समेत चहर दिवारी निर्माण में प्रयुक्त समाग्री की गुणवत्ता जांच करने पहुंच गए, जहां उन्होंने सबसे पहले सामग्री की गुणवत्ता देख प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि नगर पंचायत बनकटी सभी वार्डों में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराने को प्रतिबद्ध है,सामग्री की गुणवत्ता में किसी तरह की कमी नहीं होना चाहिए । इस दौरान सभासद बाबूराम चौधरी,साधुशरण,संजू चौधरी,दिनेश चौधरी,अतुल पाल,भोलू पाल आदि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow