लापता वृद्ध का मेंदी घाट पर मिला शव

Mar 17, 2024 - 21:18
 0  28
लापता वृद्ध का मेंदी घाट पर मिला शव

राजन चौधरी INewsUP

लालगंज बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र में कचनी गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध का धनघटा थानाक्षेत्र के मेंदी घाट के सरयू नदी तट पर उतराता हुआ शव दिखाई दिया । स्नान कर रहे युवकों ने शव की पहचान चार दिन दिनों से लापता वृद्ध नीना के रूप में की । मौके पर पहुंची धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जानकारी के मुताबिक कचनी निवासी नीना चार दिनों से घर से लापता थे, काफी खोजबीन के बाद कहीं पता नहीं चलने पर 15 मार्च को थाना लालगंज में गुमशुदगी दर्ज किया गया था । जिसका चौथे दिन रविवार को सरयू में स्नान कर रहे क्षेत्र के लोगों ने नीना के रूप में की । मौके पर पहुंची संतकबीरनगर जिले के धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow