हाईवे किनारे नाली निर्माण न होने से लोगों मे भारी आक्रोश
अजमेर अली ब्यूरो चीफ INewsUP
गोरखपुर । पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल कौड़ियां ब्लाक के रायपुर गांव के समीप गोरखपुर सोनौली मार्ग पर हाईवे किनारे एनएचआई के द्वारा नाली निर्माण न होने से हाईवे किनारे काफी दिनों से जल जमाव हो रहा है। जिससे लोगों के आने जाने मे काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा है। और रोज की जीवन में पानी के बहाव के लिए भी कई घरों की जल निकासी बाधित हो रहा है। जिसमे अजय कन्नौजिया, मिथलेश यादव, सुनील सहानी, अंकित कन्नौजिया, शिवम् कन्नौजिया, पवन कन्नौजिया, पप्पू कन्नौजिया सहित तमाम लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए नाली निर्माण करने की मांग किये है।
What's Your Reaction?

