देर रात तक धड़ल्ले से बिक रही देसी शराब,नियमों की धज्जियां उड़ा रहे जिम्मेदार

Jun 8, 2026 - 19:23
 0  25
देर रात तक धड़ल्ले से बिक रही देसी शराब,नियमों की धज्जियां उड़ा रहे जिम्मेदार

अजमेर अली ब्यूरो चीफ INewsUP

 गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोलीगंज चौराहे पर आबकारी विभाग के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहाँ निर्धारित समय-सीमा रात 10 बजे के बाद भी देशी शराब की दुकानों पर रात 11 बजे तक धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। देर रात तक शराब बिकने से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों और विवादों का खतरा बढ़ गया है। देशी शराब की सरकारी दुकान का संचालन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक तय है। लेकिन स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बाद भी दुकान का शटर आधा बंद करके सेल्समैन द्वारा चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है।समस्या और जनहित पर प्रभाव:हुड़दंग और सुरक्षा का संकट: देर रात तक शराब मिलने से असामाजिक तत्व दुकानों के बाहर खड़े होकर हुड़दंग मचाते हैं, जिससे राहगीरों, बुजुर्गों और महिलाओं का निकलना दूभर हो गया है।ओवररेटिंग का खुला खेल: दुकान संचालकों द्वारा अक्सर देर रात ग्राहकों से निर्धारित मूल्य (MRP) से अधिक पैसे (ओवररेटिंग) वसूले जाते है।लोगो ने आबकारी विभाग से सख्त कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पीपीगंज के सभी शराब ठेकों का औचक निरीक्षण किया जाना चाहिए और नियमों को तोड़ने वाले दुकानदारों पर भारी जुर्माना व लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow