पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त फरार, दोषी पुलिस कर्मियों पर गिरेगी गाज
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने सहित दर्जनभर से अधिक मुकदमों का वांछित अभियुक्त नवरत्न उर्फ भोलू गुप्ता बुधवार की भोर में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। लालगंज पुलिस पर अभियुक्त को पैसा लेकर भगाने का आरोप लगाते हुए नाबालिग के परिजनों सहित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा करने लगे। थाने पर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के निलंबन की मांग को लेकर थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोड़ ने काफी मान मनौव्वल कर मामला शांत करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि किसी पुलिस कर्मियों ने बदसलूकी करते हुए गाली किया। सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने आरोपी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने का आश्वासन दिया। आरोपी के जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया, लेकिन पीड़ित परिवार के साथ धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने तत्काल पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही व अभियुक्त की पुनः गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर थाना परिसर में हनुमान चालीसा पाठ करना शुरु कर दिया।
जानकारी के मुताबिक लालगंज थानाक्षेत्र के एक गाँव निवासी नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना लालगंज में तहरीर दिया जिसके बाद 15 अगस्त को भोलू गुप्ता के खिलाफ नाबालिग को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश करने लगे। बजरंग दल के जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी ने बताया कि 23 सितंबर को महसों चौकी इंचार्ज के सहयोग से आरोपित भोलू को गिरफ्तार कर थाने ले आया गया, जिसे तीसरे दिन 25 सितंबर को भगा दिया गया। क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।
What's Your Reaction?

