अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बूलडोजर

Sep 26, 2024 - 01:24
 0  171
अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बूलडोजर
अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बूलडोजर

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी । नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में स्थित कंपोजिट स्कूल के प्रवेश द्वार पर बन रहे अवैध निर्माण को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह लालगंज पुलिस बल के साथ जेसीबी चलवाकर ध्वस्त करा दिया तथा गेट के अंदर कस्तूरबा के उच्चीकरण कार्य पर बीईओ अरुण कुमार यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि परिसर में कहीं अन्यत्र निर्माण कराया जाय जिससे परिसर की शोभा व छात्रों के खेलने कूदने का पर्याप्त स्थान सुरक्षित रह सके । गांधीनगर वार्ड के बनकटी कस्बा स्थित कम्पोजित स्कूल गेट को बंद करते हुए एक कमरे का अवैध निर्माण कराया जा रहा था, जिसकी शिकायत वार्ड सभासद शबनम बानो सहित वार्ड वासियों ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करते हुए एसडीएम को बताया कि स्कूल परिसर में बीआरसी कार्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा नवनिर्मित छात्रावास स्थित है, जहां आने जाने के लिए दो गेट बनाए गए थे, एक गेट कस्तूरबा विद्यालय व बीआरसी के लिए तथा दूसरा गेट कम्पोजिट स्कूल के लिए था, जिसमें पुराने गेट के प्रवेश द्वार को बंद करते हुए गेट पर एक कमरे का अवैध निर्माण कार्य अज्ञात के द्वारा कराया जा रहा है । उप जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सहित लालगंज पुलिस टीम ने जेसीबी से निर्माण को ध्वस्त करवा दिया । वहीं गेट के अंदर दक्षिण तरफ एक अन्य निर्माण को देखते हुए बीईओ से पूछताछ किया , बीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्तूरबा का लैब बन रहा है इसपर संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक व सभासद समेत दर्जनों वार्ड वासियों ने इस निर्माण को इसी परिसर के किसी अन्यत्र स्थान पर बनाये जाने की मांग की जिसपर तत्काल उसे भी ध्वस्त करा दिया गया । इस अवसर पर खंड शिक्षा धिकारी अरूण कुमार यादव,राजस्व निरीक्षक, सभासद दिनेश चौधरी,विनोद पाल,मोहम्मद वसीम आदि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow