सीढ़ी से गिर कर अधेड़ की दर्दनाक मौत

Sep 10, 2025 - 22:18
 0  57
सीढ़ी से गिर कर अधेड़ की दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी,बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के बैजीपुर गांव में रात करीब 8 बजे सीढ़ी से गिरकर 55 वर्षीय दीनानाथ पुत्र स्व. सीताबली गंभीर रूप से घायल हो गए । स्वजन उन्हें गंभीरावस्था में पीएचसी बनकटी ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । जानकारी के मुताबिक बैजीपुर निवासी दीनानाथ बुधवार की रात सीढ़ी के रास्ते छत पर चढ़ रहे थे तभी उनका पैर फिसल जाने के कारण वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए तथा अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई । मृतक की 53 वर्षीय पत्नी आशा व दो बेटों अशोक व संजय समेत पूरे परिवार को रो रोकर बुरा हाल है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow