बस्ती जिले के एडीएम के बाद अब एएसपी को मिली महाकुंभ मेले की जिम्मेदारी

Jan 31, 2025 - 18:19
Jan 31, 2025 - 18:21
 0  1669
बस्ती जिले के एडीएम के बाद अब एएसपी को मिली महाकुंभ मेले की जिम्मेदारी

अजय उपाध्याय INewsUP

बस्ती । महाकुंभ 2025 में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन व सरकार ने जिले के तेजतर्रार व मृदुभाषी अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह को महाकुंभ मेले में विशेष जिम्मेदारी सौंपी है । इनसे पहले भी अपरजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह को भी महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है । बस्ती जनपद में इन दोनों अफसरों की जोड़ी जनता बीच बेहतर सामंजस्य और कुशल प्रबंधन, संयम व समझदारी के लिए जानी जाती है । यह जोड़ी स्काई कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद अब महाकुंभ के दौरान बसंत पंचमी स्नान के लिए उमडने वाली भारी भीड़ को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी एएसपी ओपी सिंह को सौंप दी गई है । महाकुंभ सुरक्षा और सुचार प्रबंधन को देखते हुए सात पुलिस अफसर में चार पुलिस अधीक्षक और तीन अपर पुलिस अधीक्षक को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है इन तीन अपर पुलिस अधीक्षकों में बस्ती के ओपी सिंह का भी नाम शामिल है पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ से जारी आदेश के बाद ओपी सिंह की तैनाती की गई है उनके कार्य और कर्तव्य निष्ठा पर एक बार फिर मोहर लग गई है!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow