पाक कला में कुदरहा की सुभावती रहीं प्रथम

Feb 20, 2024 - 13:33
 0  24
पाक कला में कुदरहा की सुभावती रहीं प्रथम

संदीप चौरसिया INewsUP

 कुदरहा बस्ती । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में रविवार को जिला स्तर पर रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद़्घाटन डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने किया। प्रतियोगिता में 14 ब्लॉक और एक नगर क्षेत्र के कुल 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुदरहा की सुभावती प्रथम स्थान दिया निर्णायक समिति में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, प्रवक्ता गृह विज्ञान राजकीय कन्य इंटर कॉलेज, प्रतिष्ठित होटल का एक कुक, स्वास्थ्य अधिकारी महिला चिकित्सालय बस्ती तथा राजकीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 10 बच्चे निर्णायक समिति में रहे। कंपोजिट विद्यालय देवमी बनकटी की मीरा देवी द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरिहवा नगरक्षेत्र के लल्लन प्रसाद और बस्ती की मालती देवी को तृतीय स्थान मिले। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार में 3500, द्वितीय 2500 और तृतीय पुरस्कार 1500 रुपये दिए गए। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 300-300 रुपये दिए गए। कार्यक्रम में बीएसए अनूप कुमार तथा जिला समन्वयक अमित कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद शुक्ल कोस्मृति चिह्न अंगवस्त्र देकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर जिला समन्वयक अमित कुमार सोनी, राजेश कुमार प्रजापति, स्वप्निल श्रीवास्तव, एआरपी अनिल कुमार पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, वीरेंद्र पांडेय, ज्ञान उपाध्याय, आनंद प्रताप सिंह, गौरव त्रिपाठी, सिद्धांत कुमार, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow