अनियंत्रित बाइक सवार ने किशोर को मारी टक्कर, हालत गंभीर
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी । बस्ती महुली मार्ग के लालगंज थानांतर्गत महादेवा चौकी के बौरिहवा पुलिया के पास रविवार को अनियंत्रित बाइक सवार ने निर्माणाधीन मकान के सामने खड़े किशोर को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई । स्वजनों ने डायल 112 को सूचित करते हुए निजी वाहन से अस्पताल ले गए जहां सिर में गंभीर चोट देख चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया । जानकारी के मुताबिक खदरा खिरिहवा गांव निवासी जगदीश चौरसिया का 15 वर्षीय पुत्र हरिओम महादेवा चौराहे से 500 मीटर पश्चिम स्थित बौरिहवा में अपने निर्माणाधीन मकान की देख रेख करने गया था । दोपहर बाद करीब तीन बजे महादेवा की तरफ से आये अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े हरिओम को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं । सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक व चालक को कब्जे में ले लिया । चोटहिल किशोर के चाचा संदीप चौरसिया ने बताया कि 9 जून को स्थानीय थाने पर तहरीर देख वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया था लेकिन अबतक कोई कार्यवाही नहीं हुई ।
What's Your Reaction?

