कप्तानगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामिया अभियुक्त

Jan 4, 2025 - 22:15
 0  149
कप्तानगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामिया अभियुक्त

सरताज आलम INewsUP

 बस्ती । कप्तानगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने माँ व बहन की हत्याकर शव को जला देने के आरोपित व 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त करुणाकर उपाध्याय उर्फ लल्लन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी थाना कप्तानगंज पुलिस और एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में हुई है। प्रभारी निरीक्षक थाना कप्तानगंज उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि करूणाकर उपाध्याय पर आरोप है कि उसने जमीन के नामांतरण और वसीयतनामा को लेकर वादिनी की माता और बहन की हत्या कर दी थी और शवों को जला दिया था। मामले में थाना कप्तानगंज में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेंद्र कुमार मिश्र, निरीक्षक अपराध श्राजेश विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार कुशवाहा, प्रभारी एसओजी उपनिरीक्षक चंद्रकांत पांडेय और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow