बक्सर में आयोजित हुई सरदार पटेल की जयंती समारोह

Nov 1, 2025 - 12:37
 0  17
बक्सर में आयोजित हुई सरदार पटेल की जयंती समारोह

नूर आलम INewsUP

कलवारी । सदर विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय बक्सर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान महताब आलम व विशिष्ट अतिथि एसबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक सोमनाथ प्रसाद तथा एआरपी प्रदीप कुमार ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । करीब एक किलोमीटर दौड़ लगाकर विद्यालय वापस लौटे छात्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि रन फॉर यूनिटी के जरिये यह पूरे देश के लिए संदेश है कि हम देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए एक हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार सरदार पटेल ने छोटी छोटी रियासतों को मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया उसे भुलाया नहीं जा सकता है । इस मौके पर राजीव शरण,मोहम्मद याकूब सिद्दीकी, प्रवीन खातून,मीना कुमारी,नूरजहाँ, नाजमीन,अमीर फातमा,आफरीन,इशरत,अल्ताफ,आवेश,आर्यन,किशन,अयान, कमल,सिद्धार्थ, विकास ,शाहिद रजा आदि बच्चे जयंती समारोह में शामिल रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow